छत्तीसगढ़
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर किया नमन
Nil dhankar
24 Dec 2022 6:11 PM IST

x
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि श्री वाजपेयी जी एक महान राजनेता, सशक्त वक्ता, कवि, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। सुश्री उइके ने सुशासन दिवस की शुभकामना देते हुए कहा है कि श्री वाजपेयी जी के आदर्शों को हम जीवन में उतारने का संकल्प लें।
Next Story





