छत्तीसगढ़
राज्यपाल का गोद ग्राम टेमरी में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुभारंभ
Shantanu Roy
19 Jan 2026 10:13 PM IST

x
छग
Bemetara. बेमेतरा। मिशन शक्ति योजनांतर्गत बालिका एवं महिलाओं को सुरक्षित, सक्षम और सशक्त बनाने एवं सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण, सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा दिये जाने हेतु माननीय राज्यपाल जी का गोद ग्राम टेमरी परियोजना नांदघाट के सामुदायिक भवन में महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा भारत सरकार की कार्ययोजना अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ के तहत् जिला कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार 35 इच्छुक किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को 01 माह निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर पिंकी निषाद के द्वारा दी जा रही है।
उक्त प्रशिक्षार्थियों को चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, बेमेतरा के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की नोनी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, छ.ग. महिला कोष की सक्षम योजना एवं ऋण योजना की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को लैंगिक समानता, लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर ध्यान देना, सही पोषण के लिए संतुलित आहार, IFA टैबलेट, आयरन युक्त खाद्यपदार्थ पर विशेष चर्चा, एनीमिया की रोकथाम, तथा मासिक धर्म स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई एवं 181 सखी वन स्टॉप सेंटर, चाईल्ड हेल्प लाइन 1098, पॉक्सो की जानकारी भी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी, हब, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड लाईन की टीम, सेक्टर सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थिति रहे। यह कार्यक्रम बालिकाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार उन्मुख बनाने एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





