छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने बच्चों को वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित

Nilmani Pal
26 Jan 2023 9:40 AM GMT
राज्यपाल ने बच्चों को वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित
x
रायपुर। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल ने राज्य के वीर बालक-बालिकाओं को राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया और उनके साहस और सूझबूझ को सराहा। राज्यपाल के हाथों राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने वाले बच्चों में कांकेर की जम्बावती भुआर्य तथा महासमुंद की 18 वर्षीय छाया विश्वकर्मा शामिल है, जिन्हें उनके साहसिक कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न केंद्रीय तथा राज्य बलों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा की युवा अधिकारी सुश्री पूजा कुमार ने किया।

इस मौके पर राज्यपाल ने सभी परेड कमाण्डरों का परिचय प्राप्त कर उत्कृष्ट परेड करने वाले टुकड़ियों को पुरस्कृत किया। केन्द्रीय पुलिस बलों के परेड की श्रेणी में आईटीबीपी प्रथम, बीएसएफ को द्वितीय तथा सीआईएसएफ को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी प्रकार राज्य बलों की श्रेणी में छ.ग.स.ब. पुरूष को प्रथम, नगर सेना महिला को द्वितीय तथा बैंड प्लाटून को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। झारखंड सशस्त्र बल को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राज्यपाल सुश्री उइके ने परेड कमाण्डर सुश्री पूजा कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया।

समारोह के परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एस.एस.बी., झारखंड सशस्त्र बल, छसबल पुरूष, छसबल महिला, छग पुलिस पुरुष, जेल पुलिस पुरुष, नगर सेना पुरूष, नगर सेना महिला, बैंड के प्लाटून शामिल थे।

Next Story