छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने डॉक्टर शेखावत के निधन पर जताया शोक

Nilmani Pal
25 Feb 2023 8:37 AM GMT
राज्यपाल ने डॉक्टर शेखावत के निधन पर जताया शोक
x

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल के पति डॉ. देवी सिंह शेखावत के निधन पर अपना गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस दुःख को सहने की शक्ति उन्हें प्रदान करें।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अनल प्रकाश शुक्ल के निधन पर दुःख जताया है। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में स्व. शुक्ल के योगदान को महत्वपूर्ण और अतुलनीय बताया। राज्यपाल ने स्व. शुक्ल के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Next Story