छत्तीसगढ़
सरकार ने किसानों के हर वादा पूरा किया: विधायक रोहित साहू
Shantanu Roy
28 Feb 2026 11:33 PM IST

x
छग
Gariaband. गरियाबंद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान होली से तीन दिन पूर्व उनके बैंक खातों में आज अंतरित कर दी गई है। यह राशि शनिवार 28 फरवरी कोे बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कृषक उन्नति योजनांतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन समारोह में मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश भर के किसानों के खातों में राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में कृषक उन्नति योजना के तहत वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 83 हजार 106 किसानों के बैंक खातों में कुल 370 करोड़ 19 लाख 51 हजार रुपए की अंतर राशि अंतरित की गई। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कुल 5 लाख 65 हजार 726 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया। यह राशि सीधे किसानों के खातों में पहुँचने से जिले के कृषकों के अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी। फिंगेश्वर विकासखण्ड के राजिम कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रोहित साहू उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से किया गया हर वादा पूरा किया है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की गई, जो अन्य राज्यों से अधिक है। विधायक साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के 25 लाख किसानों के खातों में होली पर्व से पूर्व 10 हजार करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान सशक्त होंगे तो गांव सशक्त होंगे और गांव सशक्त होंगे तो देश सशक्त बनेगा। किसानों के उत्थान को केंद्र में रखकर सरकार द्वारा सतत विकास की दिशा में योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं।
इस वर्ष राज्य में 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की अंतर राशि होली पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जा रही है, जिसे पूरे प्रदेश में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम कुम्ही निवासी किसान राजेन्द्र साहू ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने लगभग साढ़े सात एकड़ में खेती की थी तथा 169 क्विंटल धान विक्रय किया। धान विक्रय के तीन दिवस के भीतर 3 लाख 76 हजार रुपये की राशि उनके खाते में अंतरित हुई। शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के अंतर्गत अंतर राशि के रूप में उन्हें 1 लाख 16 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने राज्य सरकार की किसान हितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार विकासखण्ड देवभोग के मण्डी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, विकासखण्ड गरियाबंद में मण्डी परिसर गरियाबंद में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रिखीराम यादव, विकासखण्ड छुरा एवं मैनपुर में सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायतो के अध्यक्षगण क्रमशः मीरा ठाकुर एवं मोहना नेताम, छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार निगम के अध्यक्ष चंदुलाल साहू, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, वरिष्ठ अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, कलेक्टर बीएस उइके, कृषि विभाग के उपसंचालक चंदन राय सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं कृषकगण शामिल हुए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





