छत्तीसगढ़

साय सरकार ने जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष सदस्यों की नियुक्ति की

Nil dhankar
16 Dec 2025 10:27 AM IST
साय सरकार ने जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष सदस्यों की नियुक्ति की
x

रायपुर। राज्य शासन ने चार जिला सहकारी बैंक में अध्यक्ष सदस्यों की नियुक्ति की है। अब तक इन बैंकों में कलेक्टर प्राधिकृत अधिकारी रहे हैं। सहकारिता विभाग से जारी आदेशानुसार बिलासपुर बैंक में पूर्व विधायक रजनीश सिंह अध्यक्ष, रजनी साहू उपाध्यक्ष, राजनांदगांव में सचिन सिंह बघेल अध्यक्ष पूर्व महामंत्री भाजपा भरत वर्मा उपाध्यक्ष, दुर्ग प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष, नरेश यदु उपाध्यक्ष, अंबिकापुर राकिशुन सिंह अध्यक्ष जगदीश साहु उपाध्यक्ष, और जगदलपुर में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप अध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

सरकार बनने के बाद से कलेक्टर की अध्यक्षता में बैंक संचालित हो रहे थे। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story