छत्तीसगढ़

महिला के गले से छिना सोने का चेन, पति के साथ लौट रही थी बाजार से

Nil dhankar
27 Oct 2021 2:33 PM IST
महिला के गले से छिना सोने का चेन, पति के साथ लौट रही थी बाजार से
x

बिलासपुर। पति के साथ बाजार से लौट रही महिला के गले से बाइक सवार युवकों ने सोने का चेन छीन लिया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही बाइक सवार युवक वहां से भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जर्म दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है।

तोरवा धान मंडी के पास रहने वाले रामकृष्ण सेवानिवृत्त रेलकर्मी हैं। मंगलवार की रात आठ बजे वे अपनी पत्नी सुजाता के साथ बाजार गए थे। वहां से गुस्र्नानक चौक होकर अपने घर जा रहे थे। गुरु नानक चौक के पास रामकृष्ण एक दुकान में स्र्के। उनकी पत्नी दुकान के बाहर ही खड़ी थी। इस बीच बाइक सवार युवक वहां आए। बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से छीन लिया। वे कुछ समझ पाती इससे पहले ही बाइक सवार युवक वहां से भाग निकले। महिला ने शोर मचाकर इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही दुकान में मौजूद पति को इसकी जानकारी दी। पीड़ित ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर लुटेरे युवकों की तलाश कर रही है।


Next Story