छत्तीसगढ़

प्रेमी से घुमाने की जिद करने लगी प्रेमिका, मना करने पर जान देने की कोशिश की

Nil dhankar
24 Oct 2024 9:20 AM IST
प्रेमी से घुमाने की जिद करने लगी प्रेमिका, मना करने पर जान देने की कोशिश की
x
छग

बिलासपुर। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर किशोरी को ट्रैक से हटाकर दूर ले गई। पूछताछ के बाद किशोरी को स्वजन के हवाले कर दिया गया है। एएसपी अर्चना झा ने बताया कि बुधवार की सुबह एक किशोरी कोटा रेलवे स्टेशन के पास घूम रही थी। उसकी हरकतें संदिग्ध थी। वह ट्रैक के किनारे पर ही टहल रही थी। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। इस पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई।

वाहन में तैनात आरक्षक सुरेंद्र कौशिक उसे ट्रैक से दूर लेकर गए। इसके बाद किशोरी से पूछताछ की गई। किशोरी ने बताया कि वह मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र की रहने वाली है। उसका ब्वाय फ्रेंड उसे घुमाने लेकर नहीं गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

घुमाने नहीं ले जाने को ​ले कर हुआ विवाद इसके बाद किशोरी ने उससे ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद किशोरी आत्महत्या करने कोटा रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इससे पहले ही जवानों ने उसे बचा लिया। घटना की पूरी जानकारी किशोरी के स्वजन को दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम उसे लेकर घर पहुंची। स्वजन को पूरे मामले की जानकारी देकर किशोरी को समझाइश दी गई है। साथ ही स्वजन को नसीहतें दी गई हैं।


Next Story