छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर युवती से रेप, गांव में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
8 Feb 2022 6:30 PM GMT
शादी का झांसा देकर युवती से रेप, गांव में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। बिलासपुर में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने दो साल पहले उस लड़की से दोस्ती की थी। फिर उसे शादी का वादा कर उससे दुष्कर्म करता रहा। अब कह रहा कि मेरे घरवाले तैयार नहीं हैं, हमारी शादी के लिए। मैंने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। ये जानने के बाद युवती ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा में रहने वाला युवक दीपक कुमार वस्त्रकार प्राइवेट जॉब करता है। सकरी क्षेत्र में उसकी भाभी का मायका है। इसके चलते उसका यहां आना-जाना रहता था। दो साल पहले उसने अपनी भाभी की 27 वर्षीय बहन से दोस्ती की और फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दीपक उसके साथ शादी करने का वादा कर उससे दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने युवती से मिलना जुलना बंद कर दिया। इधर, युवक ने दूसरी जगह शादी तय कर ली और 6 फरवरी को सगाई भी कर लिया।
Next Story