छत्तीसगढ़

घर के पास खेल रही थी बच्ची, मौत बनकर आई ट्रक

Nil dhankar
23 March 2023 3:28 PM IST
घर के पास खेल रही थी बच्ची, मौत बनकर आई ट्रक
x
छग की घटना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खेल रही 9 साल की बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घटनास्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई। मामला मरवाही थाना क्षेत्र के दानीकुंडी का है। जानकारी के मुताबिक, चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची सोनाक्षी प्रधान स्कूल से लौटने के बाद घर के पास खेल रही थी, तभी कोटमी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद डायल 112 की मदद से बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था, उसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

Next Story