छत्तीसगढ़

क्लीनिक से लौट रही लड़की को कार ने मारी ठोकर, रायपुर के इस इलाके का मामला

Admin2
5 Jun 2021 12:58 PM IST
क्लीनिक से लौट रही लड़की को कार ने मारी ठोकर, रायपुर के इस इलाके का मामला
x

रायपुर। पैदल क्लिनिक से वापस आ रही लड़की को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार नागेश्वर नगर बीरगांव निवासी मुकेश यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि छोटी बहन पिंकी का तबियत खराब होने पर नगर निगम रोड के सामने अपनी मां के साथ क्लिनिक गया था। क्लिनिक बंद होने पर तीनों पैदल वापस आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 04 एनजे 9893 के चालक ने लापरवाही पूर्वक पीड़ित की बहन को ठोकर मारकर घायल कर दिया। इसके कारण उसके पैर में गंभीर चोट आने पर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story