छत्तीसगढ़

युवती ने शादी से किया इंकार, युवक ने फेसबुक में फोटो पर किए गंदे कमेंट

Shantanu Roy
5 Dec 2022 2:08 PM GMT
युवती ने शादी से किया इंकार, युवक ने फेसबुक में फोटो पर किए गंदे कमेंट
x
छग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक में युवती के खिलाफ गंदे कमेंट लिखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने ये सब इसलिए किया क्योंकि लड़की शादी नहीं कर रही थी। काफी दिनों से शादी की बात अटकी हुई थी। उधर, ये पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। इस केस में पीड़ित युवती ने कुछ समय पहले शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि अभिमन्यु नागेश नाम की आईडी से फेसबुक में उसके खिलाफ गंदे-गंदे कमेंट किए गए हैं। इसके अलावा उसकी फोटो भी लगाई गई है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। तब साइबर पुलिस की मदद से पता चला कि इस आईडी को करम सिंह ने बनाया था। इसके बाद पुलिस ने करम सिंह को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी करम सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि 2 साल पहले मेरे घरवाले लड़की के घर रिश्ता लेकर गए थे। मगर उसके घर के लोग आए दिन आज-कल आज कल कर रहे थे। बार-बार के टालमटोल करने से मैं परेशान हो गया था। इस बीच मुझे पता चला कि लड़की अब कह रही हि वह 2 से 3 साल शादी नहीं करेगी। इसलिए बदला लेने मैंने फेसबुक में फर्जी आईडी बनाई और गंदे कमेंट किए हैं। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story