छत्तीसगढ़

RTO विभाग में पदस्थ युवती ने किया सुसाइड, मंगेतर से थी परेशान

Nil dhankar
10 Nov 2021 12:25 PM IST
RTO विभाग में पदस्थ युवती ने किया सुसाइड, मंगेतर से थी परेशान
x

DEMO PIC 

छत्तीसगढ़

अंबिकापुर। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। यहाँ रिश्ता पक्का होने क बाद मंगेतर ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जिससे आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार गोधनपुर निवासी एक युवती की शादी नीरज बारी से 4 साल पहले तय हुई थी। युवती आरटीओ विभाग में काम करती थी। युवती के परिवार एक सदस्य की मौत होजाने से शादी की तारीख आगे बढ़ गई थी। इसके बाद लड़के ने रिश्ता तोड़कर दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। जिससे आहत होकर युवती ने अपने मंगेतर से वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगा ली। इसके बाद युवती के परिजन गांधीनगर थाने में नीरज व उसके परिजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

अंबिकापुर से लगे ग्राम बांसा निवासी 40 वर्षीय जुगेश्वर एक्का ने तीन दिन पहले कीटनाशक पी कर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया निवासी 55 वर्षीय हिरमन बाई रविवार की रात में कीटनाशक पी ली, जब तबीयत खराब हुई तो परिजनों को पता चला। उन्होंने उसे तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।


Next Story