
x
छग
बलौदाबाजार। जिले के ग्राम बरदा में एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला लवन थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 19 वर्षीय भगवती बंजारे पिता शोभाराम बंजारे है। बताया जा रहा है कि, युवती ने अपने घर के पीछे खेत में स्थित एक पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांदे से उतराकर जांच के लिए भेजा दिया गया।
एफएसएल, फॉरेंसिकद्ध टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
Next Story





