छत्तीसगढ़

सुसाइड नोट लिखकर युवती ने लगाई फांसी, पंखे से लटकी मिली लाश

Nil dhankar
22 April 2022 5:45 PM IST
सुसाइड नोट लिखकर युवती ने लगाई फांसी, पंखे से लटकी मिली लाश
x
छग

कोरबा। कोरबा के रामसागर पारा क्षेत्र में रहने वाली प्रीति महंत ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. उसमें एक युवक पर धोखा देने की बात का जिक्र किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने बताया कि इस मामले में सुसाइड नोट जप्त किया गया है और पोस्टमार्टम के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है. प्रीति महंत की मौत को लेकर परिजनों ने कई आरोप लगाए हैं. पुलिस ने इस मामले में मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. इसके परीक्षण और आगे की जांच के बाद क्या कुछ कार्रवाई होती हैं यह देखना दिलचस्प हो सकता है.


Next Story