छत्तीसगढ़

सांप काटने से युवती की मौत, गहरी नींद में सोई थी मृतका

Nil dhankar
23 Sept 2021 11:55 AM IST
सांप काटने से युवती की मौत, गहरी नींद में सोई थी मृतका
x
छत्तीसगढ़

कोरिया। केल्हारी तहसील के अंतर्गत ग्राम भुंईहारीपारा के ग्रामीण कृषक गंगाराम की पुत्री चन्द्रवती उम्र 18 वर्ष की जिसकी मृत्यु करैत सांप के काटने से इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है, की सांप चारपाई के ऊपर सोई पुत्री चन्द्रवती के ऊपर चढ़कर पुत्री चन्द्रवती को काट दिया था। तब पुत्री सांप को गहरी नींद में होने से नहीं समझ पाई और सो गई। लेकिन सुबह वहीं सांप दिखाई दिया तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुत्री चन्द्रवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में भर्ती कराया। लेकिन तब तक पुरे शरीर में विष फैल चुका था और बच्ची को बचाया नहीं जा सका । डॉ महेश सिंह के द्वारा बताया गया कि हमनें बच्ची को बचाने के लिए बहुत कोशिश किए। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में देरी से लाने के कारण बचाया नहीं जा सका।


Next Story