छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: प्रेमी पुलिसवाला, धोखा मिलने पर युवती ने खा ली जहर

Nil dhankar
5 Jun 2024 2:21 PM IST
Chhattisgarh: प्रेमी पुलिसवाला, धोखा मिलने पर युवती ने खा ली जहर
x
छग

बिलासपुर Bilaspur। सरकंडा क्षेत्र की एक युवती से एक हेड कांस्टेबल head constable ने शादी का झांसा देकर रेप किया। पीड़िता कई थानों का चक्कर लगाती रही लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं लिखी गई तब उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सरकंडा पुलिस ने इसके बाद हेड कांस्टेबल के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया।

chhattisgarh news पीड़ित युवती का विगत कुछ समय से हेड कांस्टेबल सौरभ चौबे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने युवती से शादी करने का वादा किया और कई बार दुष्कर्म किया। इसी बीच युवती को पता चला कि कांस्टेबल ने किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली है।

जानकारी मिलने के बाद वह हेड कांस्टेबल head constable से मिली और शादी का वादा पूरा करने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए उसने सिविल लाइन, सकरी और सरकंडा थाने का कई बार चक्कर लगाया लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इससे परेशान होकर पीड़िता ने सोमवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया। जैसे ही सरकंडा पुलिस को जहर खाने की जानकारी मिली उसने हेड कांस्टेबल सौरभ चौबे के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया।

Next Story