छत्तीसगढ़

सनकी ने छात्रा का मोबाइल तोड़ा, दोस्ती टूटने के बाद चल रहा था अनबन

Nil dhankar
9 Sept 2022 4:57 PM IST
सनकी ने छात्रा का मोबाइल तोड़ा, दोस्ती टूटने के बाद चल रहा था अनबन
x

जांजगीर-चांपा। जिले में रहने वाली छात्रा सिविल लाइन क्षेत्र में किराए के मकान के रहकर पढ़ाई करती है। तीन साल पहले उसकी पहचान बाराद्वार क्षेत्र के डेरागढ़ में रहने वाले मनीष साहू से हुई थी। बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई। बुधवार को युवक छात्रा के किराए के मकान में आया। उसने छात्रा को मोबाइल लेकर तोड़ दिया।

इसका विरोध करने पर उसने छात्रा से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही छात्रा की पिटाई की। मारपीट से घायल छात्रा ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद शुक्रवार को सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story