छत्तीसगढ़
तंत्र-मंत्र से पैसा बढ़ाने का झांसा...जमीन कारोबारी को ऐसे बनाया निशाना
jantaserishta.com
9 Feb 2026 6:34 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र से पैसे 100 गुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है. गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में दो शातिर ठगों ने जमीन कारोबारी को अपने जाल में फंसाकर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के शहर छोड़कर भागने से पहले ही गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है.
गुढ़ियारी के साहू पारा निवासी कारोबारी रुस्तम कुर्रे ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शातिर ठग पूठा-पाठ के नाम पर असली नोट लेकर नकली चिल्ड्रन नोटों से भरा थैला थमाकर फरार हो गए है. पुलिस ने आरोपी राहुल भारती और उसके साथी तथाकथित तांत्रिक मयंक दास के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
आरोपी के शहर छोड़कर भागने से पहले ही पुलिस को दोनों ठगों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ठगी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि यह बड़ा गिरोह हो सकता है, जो ठगी की और वारदातों को भी अंजाम दे चुका होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





