छत्तीसगढ़

फूलों की खुशबू से बदली किसान की किस्मत, एनएचएम योजना से बढ़ी आमदनी

Shantanu Roy
27 April 2026 6:51 PM IST
फूलों की खुशबू से बदली किसान की किस्मत, एनएचएम योजना से बढ़ी आमदनी
x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ जिले में राज्य शासन की योजनाओं का असर किसानों की जिंदगी में साफ दिखाई देने लगा है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) योजना के तहत उद्यानिकी फसलों को अपनाकर किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए बेहतर आमदनी हासिल कर रहे हैं। इसी कड़ी में लैलूंगा विकासखंड के ग्राम गमेकेरा के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने फूलों की खेती अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है। पहले श्री पैकरा परंपरागत रूप से धान की खेती करते थे, लेकिन सीमित उत्पादन और कम आय के कारण उन्हें अधिक लाभ नहीं मिल पाता था। वर्ष 2025-26 में उन्होंने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में 0.400 हेक्टेयर भूमि पर गेंदा फूल की खेती शुरू की। विभाग की तकनीकी सहायता और वैज्ञानिक पद्धति अपनाने के बाद उनकी फसल ने बेहतर परिणाम दिए।

धान की खेती में जहां उन्हें लगभग 11 क्विंटल उत्पादन मिलता था, वहीं फूलों की खेती से उन्हें करीब 38 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। इस उत्पादन से उनकी कुल आमदनी लगभग 3 लाख 4 हजार रुपये तक पहुंची। लागत घटाने के बाद उन्हें करीब 2 लाख 59 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो पारंपरिक खेती की तुलना में कई गुना अधिक है। फूलों की खेती से मिली इस सफलता के बाद किसान ईश्वरचरण पैकरा का आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अब इस खेती का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। उनके खेत में खिले गेंदा फूलों की रंगीन कतारें उनकी मेहनत और सफलता की कहानी को दर्शा रही हैं।

उनकी इस उपलब्धि ने गांव के अन्य किसानों को भी प्रेरित किया है। अब आसपास के किसान भी उद्यानिकी विभाग से संपर्क कर फूलों की खेती अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। इससे क्षेत्र में कृषि का स्वरूप बदलने लगा है और किसान परंपरागत खेती से आगे बढ़कर वैकल्पिक फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। राज्य शासन की एनएचएम जैसी योजनाएं किसानों को तकनीकी सहायता, मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह पहल न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधार रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विकास को भी नई दिशा दे रही है।
Tagsरायगढ़फूलों की खेतीएनएचएम योजनाराष्ट्रीय बागवानी मिशनगेंदा फूलउद्यानिकी फसलकिसान ईश्वरचरण पैकरालैलूंगागमेकेरा गांवकृषि परिवर्तनपरंपरागत खेतीधान खेतीआमदनी वृद्धिशुद्ध लाभतकनीकी मार्गदर्शनउद्यानिकी विभागकृषि विकासछत्तीसगढ़ किसानखेती में बदलावकिसान आयफूल उत्पादनवैज्ञानिक खेतीग्रामीण विकासकृषि योजनाराज्य शासन योजनाखेती सफलताकृषि लाभप्रेरक किसानफूल उत्पादन वृद्धिकृषि नवाचारआर्थिक सशक्तिकरणखेती विस्तारकृषि प्रेरणाRaigarhflower cultivationNHM schemeNational Horticulture Missionmarigold flowerhorticulture cropfarmer Ishwarcharan PaikraLalungaGamekera villageagricultural changetraditional farmingpaddy farmingincome increasenet profittechnical guidanceHorticulture Departmentagricultural developmentChhattisgarh farmerchange in farmingfarmer incomeflower productionscientific farmingrural developmentagricultural schemestate government schemefarming successagricultural profitinspiring farmerflower production increaseagricultural innovationeconomic empowermentfarming extensionagricultural inspirationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story