छत्तीसगढ़

जहाँ ज्ञान और संस्कार हों, वहीं से पड़ती है राष्ट्र निर्माण की नींव : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Nil dhankar
20 April 2025 9:54 AM IST
जहाँ ज्ञान और संस्कार हों, वहीं से पड़ती है राष्ट्र निर्माण की नींव : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
x

राजनांदगांव। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजनांदगांव स्थित संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के भव्य वार्षिकोत्सव समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों में न केवल उनकी प्रतिभा, बल्कि उनके भीतर गहराई से रचे-बसे संस्कारों की झलक भी प्रस्तुत की। बृजमोहन ने कहा, यह कार्यक्रम हमें याद दिलाता है कि विद्यालय केवल ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की कार्यशाला भी है। विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों को हार्दिक बधाई, जो निरंतर इस मूल मंत्र को साकार करने में जुटे हैं।

"जहाँ ज्ञान हो और संस्कार हों, वहीं से राष्ट्र निर्माण की नींव पड़ती है।" शिक्षा हमें सोचने, समझने और आगे बढ़ने की शक्ति देती है, वहीं संस्कार हमें ज़मीन से जोड़े रखते हैं। इन दोनों का समन्वय ही एक सशक्त, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करता है। इस दिशा में स्कूल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यही वह स्थान है जहाँ बच्चों को न केवल ज्ञान की रोशनी मिलती है, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों की नींव भी मजबूत होती है।



Next Story
null