छत्तीसगढ़

धरना स्थल पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष और BJP विधायक, हड़तालरत कर्मचारियों का किया समर्थन

Nil dhankar
26 Aug 2022 2:49 PM IST
धरना स्थल पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष और BJP विधायक, हड़तालरत कर्मचारियों का किया समर्थन
x

रायपुर/बिलासपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में आज करीब आधा दर्जन संगठनों का प्रदर्शन जारी है, अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर ये संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर संगठनों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। वन विभाग के दैनिक कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे हैं। विद्यालय व्याख्याता अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन भी चल रहा है।

इनके अलावा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी डीए और एसआरए को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग को लेकर डी.एस और बीएड संघ भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश भर में हजारों की संख्या में कर्मचारी अधिकारियों और बेरोजगार युवा प्रदर्शन कर रहे हैं।

न्यायधानी बिलासपुर में धरमलाल कौशिक और कृष्णमूर्ति बांधी धरना स्थल पहुंचे हैं और अधिकारी-कर्मचारियों के की हड़ताल को समर्थन दिया है। बता दें कि यहां पर नेहरू चौक में बीते 5 दिनों से हड़ताल जारी है। महंगाई और गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर ये कर्मचारी विरोध प्रदर्शन सरकार के खिलाफ कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।


Next Story