छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता के अवैध कारोबार पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, रातभर चली सघन कार्रवाई में 8 वाहन जब्त

Nil dhankar
19 May 2026 7:06 AM IST
तेंदूपत्ता के अवैध कारोबार पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, रातभर चली सघन कार्रवाई में 8 वाहन जब्त
x

रघुनाथनगर। वन विभाग रघुनाथनगर द्वारा तेंदूपत्ता के अवैध संग्रहण एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वन परिक्षेत्र रघुनाथनगर में बड़ी कार्रवाई की गई। मुखबिर के सूचना प्राप्त जानकारी के बाद विभाग की विशेष टीम ने बनाकर विभिन्न संवेदनशील मार्गों पर अस्थायी बैरियर स्थापित किए तथा रात्रिकालीन सघन जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान वन परिक्षेत्र रघुनाथनगर में 8 मोटरसाइकिलों को तेंदूपत्ता के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद बिचौलिया के द्वारा क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा तेंदूपत्ता को अन्य राज्यों से अवैध रूप से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की योजना बनाई जा रही थी, जो कि छत्तीसगढ़ तेंदूपत्ता (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1964 का गंभीर उल्लंघन है। विभाग द्वारा जब्त तेंदूपत्ता एवं वाहनों का विधिवत जप्ती पंचनामा तैयार कर उन्हें वन विभाग की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। यह पूरी कार्रवाई वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी के निर्देशन, वन परिक्षेत्र अधिकारी रघुनाथनगर एली ऐलासा मिंज के नेतृत्व में की गई कार्यवाही ।। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तेंदूपत्ता का संग्रहण एवं परिवहन केवल शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं वैध अनुमति के आधार पर ही किया जा सकता है।

वन विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अवैध वन उपज परिवहन, संग्रहण अथवा व्यापार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध वन गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।।

Next Story