छत्तीसगढ़
खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग ने ढाबों और किराना दुकान का औचक निरीक्षण
Shantanu Roy
23 April 2026 12:19 AM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किराना दुकानों और ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई अभिहीत अधिकारी डीके देवांगन के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित गुप्ता द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान शहर के बबलू किराना एवं जनरल स्टोर तथा बिट्टू ढाबा को जांच के दायरे में लिया गया। निरीक्षण के दौरान बबलू किराना स्टोर से सत्तू का नमूना लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों की जांच के लिए नियमित रूप से सैंपलिंग की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और मानक स्तर का खाद्य सामग्री मिल सके।
इसी क्रम में बिट्टू ढाबा का भी निरीक्षण किया गया, जहां रसोई घर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान ढाबे में अस्वच्छता और अव्यवस्था सामने आने पर संचालक को कड़ी चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने मौके पर ही पाई गई कमियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित ढाबा संचालक को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि नोटिस का समय पर पालन नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बताया कि इस प्रकार के निरीक्षण का उद्देश्य बाजार में मिलावटखोरी और अस्वच्छ खाद्य निर्माण पर रोक लगाना है। विभाग का कहना है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी तरह की एक कार्रवाई पिछले सप्ताह भैरमगढ़ क्षेत्र में भी की गई थी, जहां मेसर्स चंदन इंटरप्राइजेज से फरसान आटा और बालूशाही के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए थे। उस दौरान मिथ्याछाप (गलत लेबलिंग) खाद्य सामग्री के विक्रय को लेकर भी कार्रवाई की गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि उन नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी प्रतीक्षित है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। खाद्य विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं की सेहत से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इस तरह की नियमित जांच से जहां एक ओर बाजार में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को भी खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





