छत्तीसगढ़
नगर निगम रायपुर में सुशासन तिहार के तहत लगा पहला जन समस्या निवारण शिविर
jantaserishta.com
11 May 2026 8:17 PM IST

x
रायपुर: रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आज सुशासन तिहार का पहला शिविर नगर निगम जोन-3 अंतर्गत बीटीआई मैदान के पास सिंधु भवन में आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक 12, 29, 30, 31, 33 एवं 48 क्षेत्र के निवासियों से आवेदन लिए गए।
कार्यक्रम के दौरान नगर निवेश विभाग में 03, स्वास्थ्य विभाग में 05, बिजली विभाग में 03, खाद्य विभाग द्वारा 5 राशन कार्ड, पुलिस विभाग में 02, परिवहन में 01 तत्काल आवेदन का निराकरण किया गया। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन पर सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विभागों की समस्याओं का एक ही प्लैटफॉर्म में समाधान करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन मांगो, शिकायतों का समाधान रायपुर नगर निगम के माध्यम से नहीं हो सकता उनका समाधान करने राज्य शासन के निर्देश पर सुशासन तिहार शिविर लगाया जा रहा है। जहां प्राप्त सभी शिकायतों का अगले एक माह के भीतर राज्य शासन के निर्देश पर त्वरित समाधान किया जायेगा। महापौर ने जोन 3 कमिश्नर एवं जोन के अधिकारी जोन क्षेत्र में अवैध कब्जों की शिकायतो पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जल संकट की अनेक शिकायतो गर्मी में आ रही है। जिनका जोन 3 क्षेत्र हेतु शीघ्र खम्हारडीह पानी टंकी का निर्माण प्रारंभ होने समाधान हो जाएगा।
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि सभी योजनाएं आमजनों तक पहुंचे और उनकी समस्या का समाधन भी हो। इसके लिए जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शिविर में आप सभी आम नागरिक इस शिविर में अपना आयुषमान कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, श्रम कार्ड इत्यादि का लाभ उठाएं।
सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में 13 पात्र हितग्राहियों को आवेदन देते हुए मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा पत्र जारी किया गया एवं 5 नागरिको को तत्काल राशन कार्ड बनाकर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार में आमजनों की समस्याएं व मांगे सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जायेगा।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नागरिकों को सुविधा देने उनके सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में बच्चों के स्वास्थ्य हेतु प्रोजेक्ट धड़कन विगत 8 माह से चलाया जा रहा है। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं होगा उनका 1 महीने के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए है। डॉ. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्या का समाधान के लिए कॉल सेंटर एवं स्थाई जनदर्शन की व्यवस्था की गई है जहां नगारिक समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर ने बताया कि प्रोजेक्ट धड़कन की शुरूआत की गई जहां बच्चों की जांच की जाती है और हृदय रोग के संभावित मरीजों को सत्य सांई हॉस्पिटल भेजा जाता है, वे बच्चें जिनमें हृदय संबंधि बीमारी पाए जाने पर निःशुल्क इलाज कराया जाता है।
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने संबोधित किया कि राज्य शासन के निर्देश पर सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन नागरिको द्वारा अपनी मांगों एवं शिकायतों से शासन को अवगत कराने लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम नंदकुमार चौबे एवं नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





