छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज की प्रथम राष्ट्रीय महासभा की बैठक हुई

Nil dhankar
20 Dec 2025 12:49 PM IST
अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज की प्रथम राष्ट्रीय महासभा की बैठक हुई
x

रायपुर। अखिल भारतीय हल्बा/हल्बी आदिवासी समाज की प्रथम राष्ट्रीय महासभा के 114 कार्यकारिणीं सदस्य एवं पदाधिकारियों की बैठक 30 नवम्बर को जिला मुख्यालय राजनांदगांव में सम्पन्न हुआ,जिसमें 18/32/36 गढ़ के अलावा महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश महासभा एवं केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के साथ समन्वय करते हुए समाज की रूढ़ि प्रथा रीति रिवाज लोक परम्पराओं व मूल संस्कृति को बनाये रखना और समाज को प्रगतिशील के रूप में स्थापित कर सर्वांगीण विकास हेतु सामाजिक,आर्थिक,आध्यात्मिक, सांस्कृतिक,राजनैतिक,एवं शैक्षणिक विकास संरक्षण के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

तथा विशेष कर राष्ट्रीय महासभा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद गेंद सिंह जी के शहादत दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने,केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के चुनाव अतिशिग्रह करवाने,परिवार सर्वेक्षण करना,सामाजिक विवाह की आयोजन कर समाज के उपर बढ़ती आर्थिक बोझ कम करने जैसे और भी अन्य एजेंटों पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया।




Next Story
null