छत्तीसगढ़

संभाग के पहले गोबर पेंट यूनिट का हुआ शुभारंभ

Shantanu Roy
27 Jan 2023 4:08 PM GMT
संभाग के पहले गोबर पेंट यूनिट का हुआ शुभारंभ
x
छग
अम्बिकापुर। गोधन न्याय योजना अंतर्गत अंबिकापुर नगर निगम के शहरी गौठान घुटरापारा में सरगुजा संभाग के प्रथम गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ अजय तिर्की, कलेक्टर कुन्दन कुमार की ओर से किया गया।
गौठान संचालक समूह स्वच्छ अंबिकापुर सिटी लेवल फेडरेशन और संस्था ग्रीन रूट्स की ओर से पीपीपी मोड पर इस यूनिट को स्थापित किया गया है। संस्था ग्रीन रूट्स की ओर से प्लांट स्थापना के लिए राशि 24 लाख निवेश किया गया है। इस प्लांट में समूह की दीदियों द्वारा गोबर से पेंट निर्माण का कार्य किया जाएगा। प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति शिफ्ट है, जिसमें 30 प्रतिशत गोबर का प्रयोग पेंट निर्माण के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पार्षद द्वितेंद्र मिश्रा, संध्या रवानी, सतीश बारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Next Story