छत्तीसगढ़
जिले में पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिवस में आशातीत उपलब्धि
Shantanu Roy
21 Dec 2025 11:09 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 21 दिसंबर 2025 को आशातीत सफलता हासिल की गई। जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 85 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया गया। अभियान के पहले दिन जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। नगर निगम दुर्ग अंतर्गत जिला चिकित्सालय दुर्ग में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव, नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया। इसी क्रम में शहरी क्षेत्र भिलाई में विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन, विकासखंड पाटन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पोलियो बूथ पर अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन योगेश (निक्की) भाले, विकासखंड धमधा में उपाध्यक्ष नगर पंचायत बृजेन्द्र दानी, विकासखंड निकुम में जनपद सदस्य लीलावती देशमुख, सरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि भागवत पटेल ने पोलियो बूथों पर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई और अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अभियान के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में समय-समय पर अभियान की उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिले के स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम अधिकारियों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण बूथों का मॉनिटरिंग कर अभियान की सफलता सुनिश्चित की। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि अभियान के दूसरे और तीसरे दिवस, 22 और 23 दिसंबर 2025 को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, कोटवार आदि टीकाकरण दलों के माध्यम से जिले के कुल 3.45 लाख घरों का भ्रमण कर छुटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। विशेष रूप से शहरी क्षेत्र दुर्ग व भिलाई के रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, टेम्पो स्टैंड, ओवरब्रिज के आसपास और झुग्गी झोपड़ी में मोबाइल टीमें विशेष टीकाकरण अभियान चलाएंगी।
जिला अस्पताल दुर्ग में 21 दिसंबर को ही जन्म लेने वाले 09 नवजात शिशुओं को भी पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। इसके अलावा सेक्टर 9 बी.एस.पी. अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में नवजात बच्चों को भी पोलियो की खुराक दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में मेलों, मड़ई स्थलों, प्रवचन स्थलों, ईट भट्टी और फैक्ट्री क्षेत्रों, बाड़ी और नदी किनारे की बसाहटों में टीकाकरण दल बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए भ्रमण कर रहे हैं। अभियान में पालकों में स्वस्फूर्त उत्साह देखा गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। इस प्रकार दुर्ग जिले में पल्स पोलियो अभियान का पहला दिवस न केवल सफल रहा, बल्कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





