छत्तीसगढ़

CG NEWS: निगम अफसरों का कारनामा, ठीक-ठाक सड़क खुदवाई फिर बना दी रातों रात

Nil dhankar
13 Jun 2024 4:54 PM IST
CG NEWS: निगम अफसरों का कारनामा, ठीक-ठाक सड़क खुदवाई फिर बना दी रातों रात
x
छग

दुर्ग durg news। भिलाई नगर निगम Bhilai Municipal Corporation के अधिकारियों ने एक भू-स्वामी को जमीन का कब्जा दिलाने की जल्दबाजी में अपनी बनाई सड़क को खोद दिया। उस पर तार फेंसिंग करवा दी। जब शिकायत हुई, तो गलती का अहसास होने पर अधिकारियों ने रातों-रात उस तार फेंसिंग को हटाकर नई सड़क बना दिया। अब निगम आयुक्त ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

Junwani Road दरअसल, मामला भिलाई नगर निगम के जोन-1 के जुनवानी रोड विवेकानंद नगर कोहका भिलाई वार्ड नंबर 7 का है। यहां मस्जिद से कुछ पहले मेन सड़क को जोड़ती हुई निगम की एक डामर रोड है। जो कि विवेकानंद नगर रोड को जोड़ती है। कबीरधाम जिले की निवासी किरण सिंह ठाकुर ने अतरिक्त तहसील कार्यालय में आवेदन लगाया था कि निगम की सड़क उसकी जमीन पर बनी है। इसलिए उसे उसका कब्जा दिलाया जाए। अतिरिक्त तहसीलदार ने मामले की सुनवाई करते हुए निगम आयुक्त को पत्र लिखा कि खसरा नंबर 1890 का कुछ भाग किरण सिंह के नाम पर है।

chhattisgarh newsइस मामले में निगम आयुक्त देवेश ध्रुव का कहना है कि, उनके संज्ञान में ऐसा प्रकरण आया है। जोन आयुक्त ने पहले सड़क को उखाड़ा फिर बना दिया है। सड़क को दोबारा किस मद से बनाया गया और उखाड़ने से पहले किसकी परमीशन ली गई, इसकी जांच की जाएगी। उसके बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Story