छत्तीसगढ़

चरित्र पर शक करता रहा पिता, तो बेटी ने दे दी जान

Nil dhankar
22 May 2022 3:04 PM IST
चरित्र पर शक करता रहा पिता, तो बेटी ने दे दी जान
x
केस दर्ज

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच में पता चला कि उसके पिता चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी से मारपीट करते थे। घटना के दिन भी उसने अपनी पत्नी से मारपीट की थी। पिता की प्रताड़ना से उसने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उठाने का जुर्म दर्ज किया है।

सिरगिट्टी के आवासपारा में रहने वाली ममता राजपूत ने 16 मार्च की शाम 7:00 बजे अपने घर में फांसी लगा ली। ममता के भाई राहुल और मां ज्योति ने उसे फांसी के फंदे पर झूलते देखा। दोनों ने किसी तरह फांसी का फंदा काटकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान 18 मार्च की रात 1:00 बजे ममता की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पूछताछ में ममता की मां ज्योति, भाई राहुल और रिश्तेदारों ने बताया कि ममता के पिता चुरावन सिंह राजपूत आए दिन मारपीट करता था। चुरावन पत्नी पर चरित्रशंका करते हुए अक्सर विवाद करता था।

Next Story