छत्तीसगढ़

घोड़ा और बैल का जोड़ी बनाकर खेत जुताई करते दिखा किसान, देखें वीडियो

Nil dhankar
13 July 2022 5:36 PM IST
घोड़ा और बैल का जोड़ी बनाकर खेत जुताई करते दिखा किसान, देखें वीडियो
x

रायपुर। आपने 2 बैल से खेत जोतते तो कई बार सुना और देखा होगा। मगर क्या आपने कभी घोड़े और बैल की जोड़ी को खेत जोतते देखा है, नहीं देखा है तो अब देख लीजिए। क्योंकि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ऐसा ही कुछ हो रहा है। यहां एक किसान ही आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई कि उसने बैल के साथी के रूप में एक घोड़े को चुन लिया और वह अब इन्हीं दोनों के माध्यम से अपना खेत जोत रहा है। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ, तब लोगों को इसकी जानकारी मिली है।

दरअसल, यह वीडियो जिले के बगीचा इलाके का बताया जा रहा है। यहां वार्ड नंबर 7 में रहने वाला बबन कुमार इन दिनों बैल और घोड़े से खेत जोत रहा है। उसका कहना है कि मेरे पास 13 मवेशियां थीं, 2 साल पहले सब खत्म हो गईं। किसी प्रकार से एक बैल बच गया था। वही बैल मेरे पास है। बबन राम ने बताया कि एक साथ इतने मवेशियों के खत्म होने के कारण मेरे सामने बहुत सारी परेशानी आ गई और मेरी आर्थिक हालत खराब हो गई। अब इतने पैसे भी नहीं कि एक बार में बैल खरीद लूं।


Next Story