छत्तीसगढ़

किसान ने खेत का नाम रखा बोनस

Nilmani Pal
22 Jan 2023 8:43 AM GMT
किसान ने खेत का नाम रखा बोनस
x

रायपुर। भेंट-मुलाकात आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम माठ में जारी है. इस दौरान सीएम को किसान जीवन लाल पारधी ने बताया कि उनकी 27 एकड़ जमीन है, खेती का काम करते हैं। सभी कर्ज माफ हो गया है। उन्होंने बताया कि 900 कट्टा धान बेचा है, 3 दिन में ही पैसा आ गया है। बचे हुए पैसे से आधा एकड़ खेत खरीदा है, इसी खेत का नाम बोनस रखा हूं। इस पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने बिलाईगढ़ में मुख्यमंत्री बहरा खेत का भी जिक्र किया।

नायक ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को बहुत फायदा हो रहा है। धान खरीदी बहुत अच्छे से संचालित हो रही है। नायक ने मुख्यमंत्री बघेल से धान बेचने की सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ा कर 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गाड़ा-गाड़ा धान खरीदना चाहती है, धान से इथेनॉल बनाना चाहते हैं, इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति नहीं मिला है। धान से बने इथेनॉल का रेट तय नहीं हुआ है ये सभी में व्यावहारिक दिक्कत है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गन्ने से इथेनॉल बनाने का प्लांट कवर्धा में प्रारंभ होने वाला है। कोंडागांव में मक्का से इथेनॉल संयंत्र भी जून में प्रारंभ हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अनुमति दे, तो एक-एक दाना धान की खरीदी करेंगे।

दुरबति यादव माठ निवासी ने बताया कि गोबर बेचकर उन्होंने 70 हजार रुपए की आमदनी की है। मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि यादव जी (आपके पति को) को आपने तो काम पर लगा दिया है, इस पर दूरबति ने कहा कि यादव जी के लिए कुछ खरीद लूंगी। मुख्यमंत्री द्वारा राशन कार्ड के बारे में पूछने पर पद्मासाहू ने बताया कि हम 4 सदस्य हैं, 35 किलो चावल, निःशुल्क नमक मिल रहा है, लेकिन मिट्टीतेल और गैस सिलेंडर महंगा है।

Next Story