छत्तीसगढ़

किसान ने पुलिस से लगाई बकरियां ढूंढने की गुहार

Nil dhankar
6 Dec 2022 10:27 AM IST
किसान ने पुलिस से लगाई बकरियां ढूंढने की गुहार
x
सांकेतिक फोटो  
छग

जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाकरगांव में अज्ञात चोरों ने एक घर से 13 बकरीयों चोरी कर भाग निकले। घटना की जानकारी बकरी के मालिक काे हुई तो उसने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार पाकरगांव के गौटियापारा के बुटिया लकड़ा के घर से बकरी की चोरी हुई है। बीती रात बुटिया व उसका परिवार खाना खाकर सोने चला गया। इसी दौरान चोरों ने किसान के घर से बकरी चोरी कर ली।

सुबह जब वे सो कर उठे तो उन्हें बकरी चोरी की की जानकारी लगी। इसके बाद बुटिया लकड़ा ने चोरी की सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी। मामले में पीड़ित किसान ने पुलिस से अज्ञात चोरों की पतासाजी कर बकरियों की ढूंढने की गुहार लगाई है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.


Next Story