छत्तीसगढ़

मृतक के परिजन को मिली 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Shantanu Roy
21 Feb 2024 1:29 PM GMT
मृतक के परिजन को मिली 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
x
छग
दुर्ग। कलेक्टर ऋचा चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पोटियाकला तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी कोमल साहू की विगत 15 सितंबर 2022 को नाले के पानी में डूब जाने से मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. कोमल साहू की माता रमशीला साहू को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Next Story