छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी पर की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
19 Jan 2026 12:12 AM IST
आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी पर की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष अभियान के तहत जिले में सख्त कार्रवाई की है। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया। इस अभियान में दो अलग-अलग स्थानों से अवैध मदिरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पहली कार्रवाई गांधी वार्ड, पुरानी बस्ती, वार्ड क्रमांक 09, थाना तिल्दा में हुई। यहां निवासरत नंदकुमार धृतलहरे (पिता ठाकुरराम धृतलहरे) के घर से 42 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले) अवैध रूप से बरामद की गई।



दूसरी कार्रवाई ग्राम बुड़ेनी, थाना खरोरा में हुई, जहां प्रकाश पारधी (पिता खेलन पारधी) के घर से 44 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) जब्त की गई। कुल मिलाकर अभियान में 15.48 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। इसी क्रम में तिल्दा-खरोरा क्षेत्र में ओवररेटिंग की शिकायतों पर शासकीय मदिरा दुकान टंडवा में जांच की गई। जांच में पाया गया कि दुकान संचालक करण रात्रे (पिता भारतलाल रात्रे) निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर मदिरा बेच रहे थे। इसके चलते उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया।

उक्त सभी प्रकरणों का पंजीकरण आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा और सिल्विया सुमन द्वारा किया गया। आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मदिरा एवं ओवररेटिंग के मामले सामने आने पर तुरंत विभाग को सूचित करें। आबकारी विभाग की यह कार्रवाई यह संदेश देती है कि जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए विभाग पूरी तरह सक्रिय है। अभियान के तहत चेकिंग, तलाशी और निगरानी लगातार जारी रहेगी ताकि अवैध मदिरा के संचय और बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। इस विशेष अभियान से यह भी स्पष्ट होता है कि विभाग अवैध गतिविधियों और नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई भी समझौता नहीं करेगा, और आम जनता के सहयोग से जिले में शुद्ध एवं नियंत्रित मदिरा वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
Tagsरायपुर आबकारी कार्रवाईअवैध मदिरा जब्तनंदकुमार धृतलहरे गिरफ्तारप्रकाश पारधी गिरफ्तारदेशी मदिरा मसालाओवररेटिंग मदिराकरण रात्रे सेवा से पृथकआबकारी अधिनियम धारा 34(2)धारा 59(क)धारा 39(ग)तिल्दा खरोराशासकीय मदिरा दुकानआबकारी विभाग रायपुरछत्तीसगढ़ न्यूज़जनसुरक्षा कार्रवाईविशेष अभियान अवैध मदिराRaipur Excise actionillegal liquor seizedNandkumar Dhritlahare arrestedPrakash Pardhi arrestedcountry liquor masalaoverrated liquorKaran Ratre dismissed from serviceExcise Act Section 34(2)Section 59(a)Section 39(c)Tilda KharoraGovernment liquor shopExcise Department RaipurChhattisgarh NewsPublic Safety actionSpecial campaign illegal liquorछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story