छत्तीसगढ़

स्कूल का पूरा स्टाफ सस्पेंड, पूर्व माध्यमिक शाला में लटका था ताला

Nil dhankar
6 Sept 2024 9:55 AM IST
स्कूल का पूरा स्टाफ सस्पेंड, पूर्व माध्यमिक शाला में लटका था ताला
x
छग

सूरजपुर surajpur news। 5 सितंबर यानी कल जहां देशभर में शिक्षक दिवस मनाया गया तो वहीं सूरजपुर जिले में शिक्षकों की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक शाला पर ताला लगा हुआ था और शिक्षक बिना छुट्टी लिए गायब थे। Education Department

जिसके बाद मामले के गंभीरता को देखते हुए प्रधानपाठक सुरेश कुमार सारथी सहित 4 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि, इन निलंबित शिक्षकों में आलोक तिग्गा, दीपमाला पन्ना और पूजा प्रसाद भी शामिल हैं। जेडी कार्यालय अंबिकापुर ने यह आदेश जारी किया है। निरीक्षण के दौरान विकाससखंड शिक्षा अधिकारी ने पाया कि शिक्षक बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित थे और स्कूल पर ताला लगा हुआ था। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि, शिक्षकों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Next Story