छत्तीसगढ़
फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी आमजनों का उत्साह देखने को मिला
Shantanu Roy
17 Jun 2026 10:26 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा शहर केलोहिया चौक में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी आमजनों का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न योजनाओं, जनहितकारी कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है, जो आमजनों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्रों एवं जानकारी के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ से अवगत कराया कराया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी सहित पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की। ग्राम बेमचा से आए नरसिंह भोई ने कहा कि प्रदर्शनी के जरिए उन्हें शासन की कई महत्वपूर्ण एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने में विशेष भूमिका निभाते हैं। इसी तरह महासमुंद शहर की श्रीमती मंजुला शर्मा एवं श्री राजेश साहू ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की नई-नई योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी सहज रूप से प्राप्त होती है, जिससे आमजन जागरूक होते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





