छत्तीसगढ़
13 जनवरी को आयोजित होने वाले रोजगार मेले को किया गया निरस्त
Nil dhankar
11 Jan 2022 5:05 PM IST

x
कोण्डागांव। कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार 13 जनवरी को विभिन्न नियोजकों द्वारा 265 पदों पर भर्ती हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। जिस पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के अंतर्गत कोरोना दिशानिर्देशों के परिपालन में समिति द्वारा निर्णय लेते हुए 13 जनवरी को होने वाले रोजगार मेले को निरस्त कर दिया गया है। इस मेले के पुनः आयोजन पर समिति द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।
Next Story





