![हाथियों ने सूंड से उठाकर पटका, किसान की मौत हाथियों ने सूंड से उठाकर पटका, किसान की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/10/09/2093595-untitled-7-copy.webp)
सांकेतिक तस्वीर
धमतरी। मवेशी खरीदकर घर लौटते एक किसान को हाथियाें ने कुचलकर मार डाला। घंटेभर बाद दोनों हाथी मोंगरागहन बस्ती में घुस गए। हाथियों को देखकर ग्रामीण इधर-उधर भागे। दरवाजे बंद कर घरों के अंदर दुबक गए। ग्रामीणों ने अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को कोहका निवासी महेश दीपक मवेशी खरीदने भिड़ावर आया था। मवेशी लेकर वापस लौटते समय शाम करीब 5 बजे अकलाडोंगरी व कोडेगांव के पास 2 दंतैल हाथियों से सामना हो गया। 66 वर्षीय किसान महेश दीपक कुछ समझता, इसके पहले हाथियों ने उसे सूंड से उठाकर पटका। कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे, अकलाडोंगरी टीआई सहित अन्य पुलिस अधिकारी, जवान घटना स्थल आए। मृतक किसान महेश दीपक के शव का पंचनामा किया। फिर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। रात होने के कारण आज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।