छत्तीसगढ़

घर अंदर सो रही वृद्धा की हाथी ने ली जान

Nil dhankar
13 Sept 2023 1:17 PM IST
घर अंदर सो रही वृद्धा की हाथी ने ली जान
x
छग

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में हाथियों ने एक वृद्ध महिला को कुचलकर मार डाला। महिला अपने घर में सो रही थी। घटना की सूचना मिलने पर DFO कुमार निशांत मौके पर पहुंचे। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पसान रेंज के पंगावा ग्राम में सोन कुंवर (84) नाम की बुजुर्ग महिला घर के अंदर सो रही थी, तभी हाथियों के झुंड ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। हाथियों ने उसे कुचलकर मार डाला, वहीं परिवार के अन्य सदस्य भागने में सफल रहे।

दरअसल 42 हाथियों का झुंड मंगलवार को पहाड़ी पर बसी बस्ती बैगापारा में भटक गया। इनमें से कुछ हाथी सोन कुंवर के घर में घुस गए। परिवार के अन्य सदस्य हाथियों को देख भागने में सफल रहे, लेकिन 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला भाग नहीं सकी और हाथियों ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद हाथियों ने घर में रखा सारा बाजरा भी खा लिया।


Next Story