छत्तीसगढ़

प्रार्थी का बड़ा पिता गिरफ्तार, जमीन हड़पने किया मारपीट

Nilmani Pal
26 April 2022 11:17 AM GMT
प्रार्थी का बड़ा पिता गिरफ्तार, जमीन हड़पने किया मारपीट
x
छग

रायगढ़। रायगढ़ जिले में पुलिस ने युवक पर हमला और मारपीट के मामले में उसके बड़े पिता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसका बड़ा पिता युवक की जमीन हड़पना चाहता था। इसलिए उसने अपने बेटे के साथ मिलकर युवक की हत्या करने का प्लान बनाया था। फिर मौका मिलते ही उसे पिटवा दिया। साथ ही धारदार हथियार से भी उस पर हमला करवाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के बेटे को भी गिरफ्तार किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के झारआमा गांव का है।

इस केस में पीड़ित के चचेरे भाई तेजराम भगत ने 9 अक्टूबर 2021 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके भाई फूलसाय खाखा(40) किसी काम से बाहर गया था। तभी उस पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है। साथ ही उसे पीटा भी गया है। जिससे वह घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शूरू की थी। वहीं तबीयत ठीक होने पर फूलसाय से भी पूछताछ की थी। तब फूलसाय ने अपने बड़े पिता बिहारी राम भगत भगत(55) और उसके बेटे करम साय भगत(35) पर शक जताया था। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। बताया गया कि दोनों ने मिलकर किसी बदमाश से फूलसाय पर हमला कराया था। इस मामले में हमला करने वाला बदमाश अभी फरार चल रहा है। दोनों ने पीड़ित पर इसलिए हमला करवाया क्योंकि वह उसकी जमीन हड़पना चाहते थे। कहा जा रहा है कि पीड़िता की मां बचपन में ही खत्म हो गई थी। उसके पिता भी नहीं है। इसलिए बाप-बेटे ने मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story