
x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं नगरपालिका प्रशासक डॉ. संजय कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक आन्जनेय वार्ष्णेय के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधार की दिशा में सारंगढ़ में बड़ा कदम उठाया गया है। हाल ही में हुई सड़क सुरक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का असर अब सड़कों पर साफ नजर आने लगा है। प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को नगर के मुख्य मार्गों पर उतरकर दुकानदारों और व्यापारियों को सड़क किनारे सामान न रखने की सख्त समझाइश दी। राजस्व विभाग, पुलिस, नगरपालिका और यातायात विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने इस अभियान की शुरुआत की।
नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल, पुलिस निरीक्षक चंद्रा, नगरपालिका उप अभियंता उत्तम कंवर और यातायात विभाग के अधिकारी एक साथ मैदान पर उतरे और सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्रवाई प्रारंभ की। टीम ने सड़क किनारे और नालियों के ऊपर रखे गए सामान, अवैध निर्माण तथा पार्क किए गए वाहनों को हटाने का निर्देश दिया। अभियान के दौरान नगरपालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को सूचित किया कि सड़क और नाली के ऊपर किसी भी प्रकार का सामान, दोपहिया या चारपहिया वाहन खड़ा नहीं किया जाए। प्रशासन का कहना है कि सड़क के किनारे फैला अतिक्रमण न केवल यातायात व्यवस्था को बाधित करता है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ा देता है। ऐसे में सड़कों को चौड़ा और व्यवस्थित बनाना आवश्यक है।
नायब तहसीलदार प्रकाश पटेल ने जानकारी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि दुकानदार और व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करना है। सड़क चौड़ी होने से आम जनता को आवागमन में आसानी होगी और बाजार क्षेत्र में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। नगरपालिका उप अभियंता उत्तम कंवर ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में सड़क किनारे अवैध कब्जे और नालियों पर बने प्लेटफॉर्म के कारण यातायात बाधित होता है। अब इन सभी स्थानों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
साथ ही दुकानदारों को बार-बार चेतावनी दी जा रही है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर सामान न रखें। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने इससे पहले अधिकारियों की बैठक में कहा था कि “सड़क सुरक्षा केवल ट्रैफिक नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि सड़क की स्वच्छता और चौड़ाई सुनिश्चित करना भी जरूरी है।” वहीं एसपी आन्जनेय वार्ष्णेय ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया था कि अवैध पार्किंग और सड़क जाम करने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। संयुक्त कार्रवाई से शहरवासियों में संतोष की भावना देखी जा रही है। नागरिकों ने कहा कि प्रशासन की इस पहल से सड़कें चौड़ी दिखने लगी हैं और यातायात पहले से अधिक सुचारू रूप से चल रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की मुहिम लगातार जारी रहे ताकि शहर में साफ-सुथरा और अनुशासित यातायात वातावरण कायम रह सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





