छत्तीसगढ़

नशेड़ियों ने मारा चाकू, काम से लौट रहा था युवक

Nil dhankar
27 Jan 2022 1:46 PM IST
नशेड़ियों ने मारा चाकू, काम से लौट रहा था युवक
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। बिलासपुर जिले से एक चाकूबाजी करने का मामला सामने आया है। काम करके घर लौटे रहे एक युवक के साथ दो नशेड़ियों ने चाकू से हमला किया है। घायल संतोष सिंह को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक युवक देर रात शनिचरी होटल में काम ख़त्म करके लौट रहा था। उसी दौरान जब वह घर जा रहा था तो युवक पर दो नशेड़ियों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह बूरी तरह घायल हो गया है। आरोपियों ने पहले युवक का रास्ता रोका फिर उससे नशा करने के लिए पैसो की मांग करने लगे। युवक के मना करने पर बादमाशों ने चाकू से युवक के पेट में वार दिया। सरकण्डा थाना क्षेत्र की घटना है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को डॉयल 112 से तुंरत हॉस्पिटल भेजा। घायल संतोष सिंह बताया जा रहा है। सरकण्डा पुलिस ने आरोपियों को बबला चौहान, आशुतोष गिरफ्तार कर लिया।



Next Story