छत्तीसगढ़

ड्राइवर ने किया बच्चे के साथ यौन शोषण...जबरदस्ती बनाया समलैंगिक संबंध

Admin2
20 Feb 2021 4:54 AM GMT
ड्राइवर ने किया बच्चे के साथ यौन शोषण...जबरदस्ती बनाया समलैंगिक संबंध
x
रायपुर

जनता से रिश्ता वेबडेक्स। रायपुर। राजधानी में एक बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। ये मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां एक 8 साल के बच्चे के साथ एक व्यक्ति ने यौन शोषण किया। ये घटना विनोभा भावे नगर की है, एक बच्चे के साथ जबरदस्ती समलैंगिक संबंध बनाने की वारदात को एक व्यक्ति ने अंजाम दिया है। इस हैवानियत का शिकार हुआ बच्चा अपनी माँ से बताता है कि उसके साथ क्या हुआ। उसके बाद बच्चे के परिजन सिविल लाइंस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी के धारा 377, पॉस्को एक्ट की धारा 6 और 8 भी लगाया गया है।

शहर में हुई इस घटना के बाद भी आरोपी आज़ाद घूम रहा है। आरोपी की अब तक गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। आरोपी को कहीं ना कहीं छुटभैय्या नेताओ का संरक्षण मिल रहा है। पुलिस पर भी इस मामले को दबाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वही दूसरी तरफ आरोपी पुलिस के डर से फरार हो गया है ऐसा पुलिस का कहना है। जिसकी तलाश सिविल लाइंस पुलिस की टीम कर रही है। यह है पूरा मामला राजा तालाब इलाके में स्थित विनोभा भावे नगर में रहने वाला 8 साल का बच्चा अपनी आम जिंदगी जी रहा था। इसी इलाके में उमेश ठाकुर रहता है। पेशे से ड्राइवर उमेश बच्चे पर बुरी नियत रखता था। कुछ दिन पहले उसने बच्चे को गलत नियत से छूने की कोशिश की थी। बुधवार को बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी उमेश की नजर बच्चे पर पड़ी। उसने 8 साल के बच्चे के सिर के बाल पकड़े और जबरदस्ती अपने साथ ले गया। आरोपी ने पास के ही एक मंदिर के पीछे ले जाकर उसने बच्चे के साथ जबरदस्ती समलैंगिक संबंध बनाए। बच्चा चिल्लाने लगा तो उमेश ने उसे जान से मारने का डर दिखाया। वो उमेश की हैवानियत सहता रहा। बाद में घर आकर मां को सब कुछ बताया। घर वालों ने उमेश का पता लगाया लेकिन तब तक वो भाग चुका था। बाद में पुलिस के पास आकर परिवार ने शिकायत दर्ज करवाई।

Next Story