छत्तीसगढ़

लोडर मशीन से ड्राइवर ने ही चुरा लिए थे 30 लीटर डीजल

Shantanu Roy
26 Aug 2022 12:35 AM IST
लोडर मशीन से ड्राइवर ने ही चुरा लिए थे 30 लीटर डीजल
x
छग
बिलासपुर। पौंसरा कोनी निवासी मनरखन सिंह क्षत्री नर सीपीसीबीएल कंपनी में अपना लोडर मशीन ड्राइवर लव सिंह को चलाने के लिए दिया था, जिसनर 24 अगस्त की देर रात लोडर मशीन के डीजल टैंक के नीचे का नट बोल्ट को एलांकी पाना से खोलकर 20-20 लीटर के दो जेरीकेन में से एक जरीकेन को पूरा भरा और दूसरे में आधा भरा। इस तरह उसने करीब 30 लीटर डीजल चोरी किया । लव सिंह को डीजल चोरी करते गार्ड दीपक कुमार दुबे द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसकी सूचना मनरखन को दी गई। इसकी शिकायत पुलिस में की गई। सिरगिट्टी पुलिस ने डीजल चोरी के आरोप में खरकेना हिर्री निवासी 24 वर्षीय लव सिंह गोड़ को पकड़ लिया। चोरी का डीजल सीपीसीबीएल कंपनी के अधिकारियों से प्राप्त किया गया। आरोपी के पास से 30 लीटर डीजल ,कीमत करीब ₹3000 जप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story