छत्तीसगढ़

ग्राम संबलपुर बड़ेपारा के ग्रामीणों की पेयजल समस्या हुई दूर

Shantanu Roy
27 May 2026 9:29 PM IST
ग्राम संबलपुर बड़ेपारा के ग्रामीणों की पेयजल समस्या हुई दूर
x
छग
Kondagaon. कोण्डागांव। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी की संवेदनशील पहल से ग्राम संबलपुर बड़ेपारा के ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने विधायक उसेण्डी से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने तत्परता दिखाते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर
तत्काल बोर कराया
गया। जिससे गांव में पेयजल उपलब्ध होने लगा है। पेयजल व्यवस्था सुचारु होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। समस्या के त्वरित समाधान से प्रसन्न ग्रामीण विधायक लता उसेण्डी से मिलने पहुंचे और मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि समय पर पहल होने से उन्हें गर्मी में पेयजल संकट से बड़ी राहत मिली है। विधायक ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।
Next Story