छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर के ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार

jantaserishta.com
12 Sept 2026 9:42 AM IST
प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर के ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार
x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। योजना के तहत स्वीकृत आवासों के पूर्ण होने के बाद हितग्राही परिवारों को उनके नए आशियाने में गृह प्रवेश कराया जा रहा है।
इसी क्रम में जशपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पूर्ण हुए आवासों में हितग्राही परिवारों ने विधि-विधान और उत्साह के साथ गृह प्रवेश किया। वर्षों से पक्के और सुरक्षित घर की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों के लिए नया आवास उनके जीवन में खुशियों और सम्मान का नया अध्याय लेकर आया।
नवीन आवास में गृह प्रवेश के अवसर पर हितग्राही परिवारों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। पक्का घर मिलने से परिवारों को न केवल सुरक्षित आवास की सुविधा मिली, बल्कि उन्हें अपने भविष्य को लेकर भी नई उम्मीद मिली है। हितग्राही परिवारों ने पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से जिले में पात्र ग्रामीण परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन के लिए आवश्यक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। जशपुर जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अनेक परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।
गृह प्रवेश के अवसर पर ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने हितग्राही परिवारों को नए आवास और नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story