छत्तीसगढ़

स्कूल के पास कचरे से पटा था नाली, शिकायत पर तत्काल सफाई अभियान

Nil dhankar
6 Feb 2026 3:21 PM IST
स्कूल के पास कचरे से पटा था नाली, शिकायत पर तत्काल सफाई अभियान
x

रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग में सफाई व्यवस्था से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही और जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा के मार्गनिर्देशन में जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड क्षेत्र अंतर्गत डीडी नगर सेक्टर-4 क्षेत्र में पुरानी पानी टंकी के समीप मार्ग में कर्ण बधिर स्कूल के समीप कचरे के कारण अवरुद्ध नाली की सफाई करवाकर कचरा उठवाकर निकास प्रबंधन सुगम बनाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम करते हुए प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.



Next Story