
x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
छ.ग.
Balrampur. बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नवविवाहिता शीला लकड़ा की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कुएँ में मिली। महिला की शादी दो साल पहले हुई थी और बच्चा न होने के कारण घर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा में हुई। बताया जा रहा है कि महिला कल ही अपने पति के साथ अंबिकापुर जाकर बच्चा होने की प्रार्थना कर लौटी थी। घटना रात लगभग 1:00 बजे की है। पति जब अचानक उठा तो पत्नी बिस्तर पर नहीं थी और खोजबीन के बाद घर का कुत्ता लगातार कुएँ की तरफ जा रहा था। कुत्ते की हरकत के बाद जब कुएँ में टॉर्च की रोशनी डाली गई, तो शीला लकड़ा की लाश पानी में तैरती हुई मिली। पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुँची और शव को कुएँ से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच में किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम और स्थानीय अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संभावित हत्या या आकस्मिक मौत के सभी पहलुओं पर ध्यान दे रहे हैं। मामले में आसपास के लोग भी तनाव में हैं और जांच में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं।
Next Story





