छत्तीसगढ़

नक्सलियों के मदद करने वाला डॉक्टर फरार, तलाश कर रही पुलिस

Nilmani Pal
11 Jun 2022 2:50 AM GMT
नक्सलियों के मदद करने वाला डॉक्टर फरार, तलाश कर रही पुलिस
x

बेमेतरा। जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल से 5 लाख के इनामी नक्सली जय राम गुरुटी को गुरुवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि अंतागढ़ के मेडिकल अफसर डा. राकेश बट्ट ने स्वयं उक्त नक्सली को एके मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में भर्ती कराया था। पुलिस अब डाक्टर की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार नक्सली कोयलीबेड़ा दलम नक्सली ग्रुप का एरिया कमांडर बताया जा रहा है। नक्सली के सहयोगी एक नाबालिग और अस्पताल संचालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही अस्पताल को सील कर दिया गया है। अस्पताल के दस्तवाजे में नक्सली मरीज का नाम डोमार सिंह, निवासी ग्राम सलधा दर्ज कराया गया था। पुलिस नक्सली से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इस नक्सली को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से सात बार प्रयास किए जा चुके थे। अधिकारियों ने कहा है कि नक्सली के सहयोगी की भूमिका निभाने वालों को भी पुलिस गिरफ्तार करेगी।

Next Story